अंतर्राष्ट्रीय
साहित्यिक फिल्म समारोह (International Literary Film Festival).

अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक फिल्म समारोह, विश् भर की साहित्य से संबंधित फिल्मों को प्रदर्शित करता है.  हमारा यह समारोह उपन्यास एवं उपन्यासकारों, कविता एवं कवियों, पत्रकारिता एवं पत्रकारों, पटकथा एवं पटकथा लेखकों, ब्लॉग एवं ब्लॉगरों इत्यादि के बारे में वृत्तचित्रों और कथा-साहित्य संबंधी फिल्मों को प्रस्तुत करने हेतु उत्साहित है.

यह समारोह नवंबर 2011 में संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होगा. यह समारोह इस प्रकार निर्धारित है:

बर्लिन, जर्मनी, जनवरी 2012.

लीडेन, हॉलैंड, मई 2012.

चा-आम, थाईलैंड, जनवरी 2013.


अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक फिल्म समारोह के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं.

क्या आपने किसी साहित्यिक फिल्म का निर्माण किया है?

श्रेणियां.

फीचर फिल्म - कथा-साहित्य - साठ मिनट से लंबी.

लघु फिल्म - कथा-साहित्य - साठ मिनट से छोटी.

वृत्तचित्र - गैर काल्पनिक - साठ मिनट से लंबी.

लघु वृत्तचित्र - गैर काल्पनिक - साठ मिनट से छोटी.

अंतिम तिथि.

प्रविष्टियां अवश्यमेव 14 अक्टूबर, 2011 तक प्राप्त होनी चाहिए.

पात्रता.

आपकी फिल्म का विषय और कथानक साहित्य और/या लेखकों पर केंद्रित होना चाहिए.

आपकी फिल्म अवश्यमेव 2010 या 2011 में निर्मित हुई होनी चाहिए.

अंग्रेजी से भिन्न दूसरी भाषा के फिल्म का सबटाइटल अवश्य ही अंग्रेजी में होना चाहिए.

अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक फिल्म समारोह में जमा करने के लिए LiteraryFilmFestival.com का प्रयोग करें.

समारोह में अपनी फिल्म जमा करने का दूसरा तरीका है:

(1) अपनी फिल्म की दो डीवीडी (DVD) प्रतियां भेजें:

International Literary Film Festival
c/o Lee Bob Black or Zeff
312 South 3rd Street Brooklyn NY, 11211-4641
USA

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)

कृपया अपनी डीवीडी (DVD) के NTSC क्षेत्र 0 या 1 का निर्माण करें, और उनपर अंकित करें:

फिल्म शीर्षक.

निर्देशक का नाम.

श्रेणी (फीचर फिल्म, लघु फिल्म, वृत्‍तचित्र, अथवा लघु वृत्‍तचित्र).

समय सीमा.

प्रस्तुतकर्ता नाम और ईमेल पता.

कृपया यह सुनिश्‍चित कर लें कि डिलीवरी के समय हस्ताक्षर आवश्यक नहीं है.

(2) नीचे दिए गए ऑनलाइन प्रस्तुति फार्म के अपेक्षित सूचना खंड को भरें (और यदि आप चाहें तो वैकल्पिक सूचना खंड को भी भरें).


निर्णायक और अधिसूचना.

साहित्यिक और फिल्म पेशेवरों की टीम द्वारा फिल्मों का चुनाव किया जाएगा.

न्यूयार्क शहर (NYC) समारोह के लिए चयनित फिल्मों के बारे में जानकारी अक्तूबर, 2011 के अंत तक अधिसूचित की जाएगी.

प्रश्‍न? टिप्पणी?

कृपया अंग्रेजी में हमें लिखें: LiteraryFilmFestival@gmail.com

संस्थापक.

Lee Bob Black (www.LeeBobBlack.com) ने अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक फिल्म समारोह का निर्माण किया है.
Facebook.